लेखक: admin
About admin
Posts by :
श्री रोहिताश्व ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से सोमवार प्रातः उनके राजकीय निवास पर अन्तर्राज्यीय जल वितरण सम्बन्धी समस्याओं के समीक्षा सेल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रोहिताश्व शर्मा ने मुलाकात की तथा नियुक्ति के लिए श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने श्री रोहिताश्व शर्मा को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि अन्तर्राज्यीय जल से सम्बन्धित […]
प्रदेश का हर गांव समृद्ध बने और हर किसान हो खुशहाल
अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस रेतीले धोरों पर कहीं कीकर तो कहीं खेजड़ी के पेड़। नजर दौड़ाओ तो कहीं भेड़-बकरियों तो कहीं गाय-भैसों के झुंड। रंग-बिरंगी आकर्षक पोशाक पहने अपनी जान जैसे प्यारे मवेशियों की परवरिश और अपने खेत-खलिहानों में जीवट के साथ काम करते ग्रामीण। राजस्थान की बात आती है, तो बरबस यह तस्वीर आंखों में […]
राज्य के विभिन्न आयोग एवं बोर्ड में अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति
राज्य सरकार ने राजस्थान के विभिन्न आयोग, बोर्ड एवं निगम के अध्यक्षों तथा सदस्यों की नियुक्ति की है। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्य जयपुर, 4 दिसम्बर 2016
राज्य सरकार के वर्षगांठ समारोहों के लिए मंत्रियों को जिले आवंटित
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों तथा केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संसदीय सचिवों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य […]
मुख्यमंत्री सोमवार को बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर जायेंगी
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सोमवार को जयपुर से बाड़मेर सहित चार जिलों के दौरे पर जायेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती राजे सोमवार को प्रातः बाड़मेर के सहर, गिरा पहुंचेंगी, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पोकरण, जैसलमेर के लोंगासर गांव जायेंगी। मुख्यमंत्री दोपहर में जैसलमेर से रवाना होकर जोधपुर के खिरजन […]
राज्य स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण समिति गठित
राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण समिति का गठन किया है। इस समिति में अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार सहित कुल 15 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष श्री पाटीदार की नियुक्ति पूर्व में ही […]
मुख्यमंत्री ने श्री पाटीदार की माताजी के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार की माताजी श्रीमती मथुरी बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रविवार को झालावाड़ के ग्राम दुर्गपुरा में श्री पाटीदार के निवास पर पहुंची। उन्होंने स्व. मथुरी बाई के निधन पर संवदेना प्रकट की और शोक संतप्त परिजनों […]
दिव्यांगों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति ने राजस्थान को दिए 3 राष्ट्रीय पुरस्कार
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के कुशल नेतृत्व में पिछले तीन वर्ष के दौरान कौशल विकास, स्वच्छता मिशन, ई-गवर्नेंस और सौर ऊर्जा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब राजस्थान ने दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। राजस्थान को दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए वर्ष 2016 के 3 […]
दिव्यांगों का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार दिव्यांगों के कल्याण एवं उनके सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के हितों की रक्षा एवं उनकी बेहतरी हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसम्बर) पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक […]
राजाखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र का नाम शहीद राघवेन्द्र के नाम पर
मुख्यमंत्री ने किया शहादत का सम्मान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने धौलपुर के शहीद राघवेन्द्र सिंह परिहार को समुचित सम्मान दिया है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजाखेड़ा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नामकरण शहीद के नाम पर करने के आदेश तत्काल जारी कर दिए। श्रीमती राजे से ग्रामीणों ने गुरुवार को शहीद राघवेन्द्र […]
मुख्यमंत्री की श्री जुझार सिंह के निधन पर संवेदनाएं
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व मंत्री श्री भरत सिंह के पिताजी एवं पूर्व सांसद श्री जुझार सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि स्व. जुझार सिंह एक अच्छे नेता थे, जिन्होंने लोगों की मन से सेवा की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह नेकदिल इंसान और […]
गम और गर्व के माहौल में शहीद राघवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को ढांढस बंधाया
जम्मू-कश्मीर के नगरौटा आतंकी हमले में शहीद हुए 12 राष्ट्रीय राइफल के ग्रेनेडियर राघवेंद्र सिंह परिहार का गुरुवार शाम उनके पैतृक गांव गढी जाफर में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शहीद के घर पहुंचकर तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि […]
विश्व एड्स दिवस, 1 दिसम्बर, 2016
विश्व एड्स दिवस पूरी दुनिया में हर साल 1 दिसम्बर को लोगों को एड्स (एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम) के बारे में जागरुक करने के लिये मनाया जाता है। एड्स को जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से रोका जा सकता है। साथ ही इस रोग से ग्रसित लोगों के साथ प्रेमपूर्ण और भेदभाव रहित व्यवहार से […]
