सरकार आपके द्वार: पहले चरण भरतपुर


1. राज्य सरकार द्वारा गिरिराजजी की परिक्रमा में राजस्थान के अन्तर्गत आने वाले हिस्से में पैदल मार्ग पर 1. लाख रुपये का सम्भावित व्यय कर इसका निर्माण किया जायेगा। उक्त कार्य के साथ ही सड़क के दोनों ओर लाइट की व्यवस्था हेतु 2 लाख रुपये एवं टॉयलेट हेतु 25 लाख रुपये का अनुमानित व्यय किया जायेगा। (सा.नि. विभाग)

2. बृज औद्योगिक क्षेत्र के पास मथुरा आगरा रोड को जोड़ने हेतु 14 कि.मी. लम्बे बाईपास के निर्माण पर 19.5 करोड़ रुपये का सम्भावित व्यय कर इसका निर्माण कराया जायेगा। (सा.नि. विभाग)

3. नदबई कस्बा में आरओबी सहित बाईपास के निर्माण की अत्यन्त आवश्यकता एवं मांग को देखते हुए उक्त कार्य पर 35 करोड़ रुपये का सम्भावित व्यय किया जाना प्रस्तावित है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उक्त कार्य को पी.पी.पी. मोड में करने हेतु परीक्षण किया जायेगा। (सा.नि. विभाग)

4. कामां में मदन मोहन जी का मन्दिर ट्रस्ट के स्वामित्व का है। इसके सौन्दर्यकरण पर करीब 35 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। (देवस्थान विभाग)

5. रूपवास तहसील में खानवा गाँव में राणा सांगा के स्मारक का कार्य पूरा किया जायेगा। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस कार्य हेतु 1.55 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय किया जायेगा। (कला एवं संस्कृति विभाग)

6. हमने अपने पूर्व कार्यकाल में भरतपुर में पी.पी.पी. मोड में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी परन्तु गत पाच वर्षों में इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारे सतत् प्रयासों से अब केन्द्र व राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जायेगा। इसकी औपचारिक स्वीकृति मंगलवार को प्राप्त हो गई है। इसी तरह की संयुक्त भागीदारी से प्रदेश में अन्य दो स्थानों पर भी मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे। (चि. एवं स्वा. विभाग)

7. महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित की जायेगी। (उच्च शिक्षा विभाग)

8. वैर किला एवं सफेद महल का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। उपरोक्त कार्यों से हैरिटेज संरक्षण होगा। (पुरातत्व विभाग)

9. पुरातत्व विभाग से समन्वय स्थापित कर सुजान गंगा के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जायेगा। (पुरातत्व विभाग)

1.. भरतपुर फीडर के पास के कई गांवों में हो रहे सीपेज के कारणों का पता कर इस समस्या का समाधान किया जायेगा। (जल संसाधन विभाग)

11. यमुना फीडर से भरतपुर के हिस्से का पानी प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने हाल ही में केन्द्र सरकार से इसकी माँग भी की थी। (जल संसाधन विभाग)

12. पहाड़ी तहसील के गांव चिनावड़ा में पुलिस प्रषिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी जिसके लिये पुलिस विभाग को 2. हैक्टेयर जमीन का आवंटन मंगलवार को ही किया गया है। (गृह विभाग)

13. भरतपुर की नगर परिषद को नगर निगम बनाया जायेगा। (नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग)

14. रूपवास को नगर पालिका का दर्जा दिया जायेगा। (नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग)

फोटो गैलरी