लोगों के जबर्दस्त जोश से स्वच्छ नगर अभियान की शानदार शुरुआत

  • 51 हॉपर्स को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
  • 50 हजार कपड़े के बैग जनता को समर्पित
  • डेरा सच्चा सौदा के हजारों सेवादार जुटे शहर की सफाई में
  • जयपुर के हर वार्ड में शुरू हुआ सफाई अभियान
  • विकास समितियों और व्यापार मंडलों का जनसहयोग भी लिया गया। जनसहयोग का यह नतीजा निकला कि हर जगह तुरंत साफ होती चली गई।
  • कार्यक्रम में श्रम व नियोजन राज्य मंत्री; स्वतंत्र प्रभारद्ध श्री सुरेन्द्र पाल सिंहए डेरा सच्चा सौदा के संत डॉण् गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सांए आदर्श नगर विधायक श्री अशोक परनामी व श्री महापौर श्री निर्मल नाहटा ने अमर जवान ज्योति की झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का आगाज किया।
  • प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े के बैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार कपड़े के बैग जयपुर ज्वैलर्स असोसिएशन की ओर से वितरित किए जा रहे हैं।
  • गृहमंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हर इंसान को शहर को साफ रखने का संकल्प लेना चाहिएए साथ ही मन की सफाई का विशेष खयाल रखना चाहिए।
  • स्वायत्त शासन मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि देशए प्रदेशए शहर व गांवों की सफाई के लिए समाज के लोगों का सहयोग आवश्यक है। सफाई के लिए समर्पण होना जरूरी है।
  • संत डॉण् गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि वातावरण दूषित होने से समाज दूषित होता है। अगर हमारे चारों ओर का वातावरण शुद्ध होगा तो हमारे अंदर छुपी बुराइयां भी नष्ट हो जाएंगी।
  • नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छ नगर अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। सभी ने झाड़ू से नगर निगम मुख्यालय में हर तरह की गंदगी को तुरंत साफ किया।