भरतपुर में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गए निर्णय

 

जयपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में मंगलवार को भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गए निर्णय निम्न प्रकार से हैं –

जिला भरतपुर

1. राज्य सरकार द्वारा गिरिराजजी की परिक्रमा में राजस्थान के अन्तर्गत आने वाले हिस्से में पैदल मार्ग पर 10 लाख रुपये का सम्भावित व्यय कर इसका निर्माण किया जायेगा। उक्त कार्य के साथ ही सड़क के दोनों ओर लाइट की व्यवस्था हेतु 20 लाख रुपये एवं टॉयलेट हेतु 25 लाख रुपये का अनुमानित व्यय किया जायेगा। (सा0नि0 विभाग)

2. बृज औद्योगिक क्षेत्र के पास मथुरा आगरा रोड को जोड़ने हेतु 14 कि.मी. लम्बे बाईपास के निर्माण पर 19.5 करोड़ रुपये का सम्भावित व्यय कर इसका निर्माण कराया जायेगा। (सा0नि0 विभाग)

3. नदबई कस्बा में आरओबी सहित बाईपास के निर्माण की अत्यन्त आवश्यकता एवं मांग को देखते हुए उक्त कार्य पर 35 करोड़ रुपये का सम्भावित व्यय किया जाना प्रस्तावित है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उक्त कार्य को पी.पी.पी. मोड में करने हेतु परीक्षण किया जायेगा। (सा0नि0 विभाग)

4. कामां में मदन मोहन जी का मन्दिर ट्रस्ट के स्वामित्व का है। इसके सौन्दर्यकरण पर करीब 35 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। (देवस्थान विभाग)

5. रूपवास तहसील में खानवा गाँव में राणा सांगा के स्मारक का कार्य पूरा किया जायेगा। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस कार्य हेतु 1.55 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय किया जायेगा। (कला एवं संस्कृति विभाग)

6. हमने अपने पूर्व कार्यकाल में भरतपुर में पी.पी.पी. मोड में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी परन्तु गत पाच वर्षों में इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारे सतत् प्रयासों से अब केन्द्र व राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जायेगा। इसकी औपचारिक स्वीकृति मंगलवार को प्राप्त हो गई है। इसी तरह की संयुक्त भागीदारी से प्रदेश में अन्य दो स्थानों पर भी मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे। (चि0 एवं स्वा0 विभाग)

7. महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित की जायेगी। (उच्च शिक्षा विभाग)

8. वैर किला एवं सफेद महल का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। उपरोक्त कार्यों से हैरिटेज संरक्षण होगा। (पुरातत्व विभाग)

9. पुरातत्व विभाग से समन्वय स्थापित कर सुजान गंगा के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जायेगा। (पुरातत्व विभाग)

10. भरतपुर फीडर के पास के कई गांवों में हो रहे सीपेज के कारणों का पता कर इस समस्या का समाधान किया जायेगा। (जल संसाधन विभाग)

11. यमुना फीडर से भरतपुर के हिस्से का पानी प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने हाल ही में केन्द्र सरकार से इसकी माँग भी की थी। (जल संसाधन विभाग)

12. पहाड़ी तहसील के गांव चिनावड़ा में पुलिस प्रषिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी जिसके लिये पुलिस विभाग को 20 हैक्टेयर जमीन का आवंटन मंगलवार को ही किया गया है। (गृह विभाग)

13. भरतपुर की नगर परिषद को नगर निगम बनाया जायेगा। (नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग)

14. रूपवास को नगर पालिका का दर्जा दिया जायेगा। (नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग)

जिला करौली

1. मण्डरायल के पास चम्बल नदी पर पुल बनाया जायेगा। इस कार्य के लिये राज्य सरकार एन.ओ.सी. शीघ्र जारी करेगी। (सा0 नि0 विभाग)

2. कैला देवी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित है। ट्रस्ट द्वारा मन्दिर के सौन्दर्यकरण के संदर्भ में 6 से 8 करोड़ रुपये धर्मषाला के जीर्णोद्धार, मेला मैदान में बसों एवं कारों के लिये पार्किंग के निर्माण एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण हेतु व्यय पी.पी.पी. के तहत किया जाना प्रस्तावित है। (देवस्थान विभाग)

3. राज्य सरकार द्वारा कैलादेवी से करौली की ओर जाने वाली सड़क जिसकी लम्बाई 22 कि.मी. है पर पैदल पथ का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही 2 करोड़ रुपये व्यय कर 4 कि.मी. लम्बाई का बाईपास निर्मित किया जा सकता है। कालीसिंध पर बने हुए पुल को दो लेन से चार लेन किये जाने पर 4 करोड़ रुपये व्यय होना सम्भावित है। (देवस्थान विभाग)

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उक्त दोनों कार्यों का मास्टर प्लान के तहत निर्माण किया जायेगा।

4. हिण्डौन में पेयजल परियोजना पर 55 करोड़ रुपये व्यय होना सम्भावित है जिसके तहत उक्त कार्य को भी पूर्ण करवाया जायेगा। (जन स्वा0 अभि0 विभाग)

5. चम्बल से पानी लाकर सवाईमाधोपुर, करौली, गंगापुर एवं नादौती की पेयजल समस्या का निदान किया जायेगा। (जन स्वा0 अभि0 विभाग)

6. टोडाभीम में बालाजी घाटी का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। (वन एवं पर्यावरण विभाग)

जिला सवाईमाधोपुर

1. सवाईमाधोपुर में मेगा हाईवे बाईपास के निर्माण की मांग की गयी है, जो कोटा रोड को आगरा रोड से जोडे़गा। उक्त प्रस्ताव रिडकोर द्वारा वर्ष 2009 में तैयार किया गया था परन्तु इस हेतु भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सका। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य पर 45 करोड़ रुपये का सम्भावित व्यय कर इसे शीघ्र पूर्ण किया जायेगा। (सा0 नि0 विभाग)

2. बामनवास में सूरगढ़ से सुमेल वाया नया गांव नोहरा (5 किमी.) मिसिंग लिंक के निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी। इस क्षेत्र की मांग को देखते हुए 2.5 करोड़ रुपये की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा।इसके साथ-साथ बहरामदा खुर्द से पाली घाट तक के सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी पूर्ण कराया जायेगा। (सा0 नि0 विभाग)

3. गंगापुर सिटी में पार्क एवं स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा। (खेल एवं युवा मामलात विभाग)

4. 4.17 करोड़ रुपये के सम्भावित व्यय से गंगापुर सिटी में सीवरेज सिस्टम का निर्माण एवं शहर के कुषाली तलाब संधारण का कार्य कराया जायेगा। (नगरीय विकास/स्थानीय निकाय विभाग)

5. लटिया नाले की सफाई और उसे सूरवाल झील में जोड़ने का कार्य इस प्रकार से किया जायेगा कि सूरवाल झील तक केवल बरसात का पानी ही पहुचे तथा सीवरेज जल की पृथक से निकासी सम्भव हो सके। (नगरीय विकास/स्थानीय निकाय विभाग)

6. बामनवास में कॉलेज खोलने की स्वीकृति जारी हो चुकी है। इस कॉलेज को शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगा। (उच्च शिक्षा विभाग)

7. बौंली तहसील क्षेत्र की पेयजल समस्या के दीर्घकालीन समाधान हेतु प्रयास किये जायेंगे। (जन0 स्वा0 अभि0 विभाग)

जिला धौलपुर

1. तालाबशाही एवं सात क्यारी का सौन्दर्यकरण कराया जायेगा। उक्त कार्य पर 70 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। अतिथि गृह तक जाने हेतु रास्ता (Track) वन विभाग द्वारा बनाया जायेगा। (सा0 नि0 विभाग)

2. राजस्थान व मध्यप्रदेष की सीमा पर धौलपुर जिले में सोने का गुर्जा पर पुल निर्माण कार्य आर.एस.आर.डी.सी.सी., जयपुर द्वारा किया गया था। आर.एस.आर.डी.सी.सी. द्वारा बजट अभाव में उक्त कार्य अगस्त 1996 में अधूरा ही छोड़ दिया गया था। इस अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्राप्त कर कार्य को शीघ्र पुनः प्रारम्भ करने का प्रयास किया जायेगा। (सा0 नि0 विभाग)

3. एनएच 11बी के अन्तर्गत धौलपुर शहर के गुलाब बाग चैराहे से हाऊसिंग बोडऱ् तक लगभग 3.5 किमी. मुख्य मार्ग का चारलेन चैड़ीकरण का कार्य एन.एच.ए.आई. के माध्यम से पूर्ण कराया जायेगा। (सा0 नि0 विभाग)

4. धौलपुर एवं बाडी में महिला कॉलेज की माँग को देखते हुए बाड़ी में सह-शिक्षा कॉलेज एवं धौलपुर में महिला कॉलेज शीघ्र प्रारम्भ किये जायेंगे। (उच्च शिक्षा विभाग)

5. ब्म्ब् में प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखकर चम्बर लिफ्ट योजना की आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जायेगी तथा चम्बल नदी के समानान्तर नहर तंत्र बनाकर पेयजल एवं सिंचाई के लिये चम्बल के पानी का उपयोग किया जायेगा। इस योजना से ग्रामीण इलाकों में पेयजल की व्यवस्था होगी एवं लगभग 45 हजार है0 क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी। (जल संसाधन विभाग)

6. चम्बल नदी से पानी लिफ्ट कर वर्तमान में मौजूद ताल/डैम को आपस में जोड़ते हुए बरसाती पानी का उपयोग किया जायेगा, जिससे कि व्यर्थ में बहकर जाने वाले पानी का उपयोग पेयजल एवं सिंचाई हेतु किया जा सकेगा। (जल संसाधन विभाग)

7. स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा। (खेल एवं युवा मामलात विभाग)

8. 1.5 करोड़़ रुपये के अनुमानित व्यय से सुभाष, गाँधी व अम्बेडकर तीनों पार्कों के एकीकरण एवं चैराहों का विकास कार्य किया जायेगा। (नगरीय विकास/स्थानीय निकाय विभाग)

9. धौलपुर जिले में बल्क (Bulk) अवशीतन प्लान्ट की स्थापना एवं जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। (पशुपालन एवं डेयरी विभाग)

10. पंचायत समिति बसेड़ी के अन्तर्गत आने वाले सरमथुरा में एसटी वर्ग का 50 छात्रों की संख्या का राजकीय छात्रावास खोला जायेगा। (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग)

11. धौलपुर में स्थित मुच कुण्ड का पुनरूद्धार एवं सौन्दर्यकरण किया जायेगा। (पर्यटन विभाग)

12. वन विहार महल के संधारण एवं पुनरूद्धार का कार्य किया जायेगा तथा पर्यटकों के ठहरने हेतु सुविधा विकसित की जायेगी। (पर्यटन विभाग)

13. आमजन की सुरक्षा व शहर के सौन्दर्यकरण हेतु धौलपुर शहर में ऊपर से जाने वाली विद्युत लाईनों (Overhead Electric Lines) को भूमिगत किये जाने का कार्य किया जायेगा। (ऊर्जा विभाग)

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

1. अलग से गौ-पालन विभाग की स्थापना की जायेगी।

2. गौ-वंष की तस्करी रोकने के लिए राजस्थान पशुधन का प्रतिषेध और अस्थाई प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन अधिनियम, 1995 में प्रभावी प्रावधान किया जायेगा।

3. किसान कलेवा योजना प्रारम्भ की जायेगी, जिसके तहत प्रारम्भ में 17 मण्डियों में आने-जाने वाले किसानों को भोजन हेतु 5 रुपये मूल्य के दो कूपन दिये जायेंगे।

4. प्रारम्भिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्धेष्य से आठवीं की बोर्ड परीक्षा को एच्छिक रूप से लागू किया जायेगा।

5. अध्यापकों की भर्ती केवल एक परीक्षा के आधार पर की जायेगी।

6. मिड-डे-मील हेतु भरतपुर सम्भाग में स्वीकृत सभी गैस कनेक्षन सभी जारी Release कर दिये जायेंगे।

7. 72 घण्टे में ट्रांसफर बदले जायेंगे।

8. 24 घण्टे घरेलू विद्युत आपूर्ति की जायेगी।

9. मुख्यमंत्री बी.पी.एल./इन्दिरा आवास योजना के बचे हुए सभी 24 हजार परिवारों के आवास की स्वीकृति जारी कर दी जायेगी।

10. भरतपुर एवं सवाईमाधोपुर पशुचिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड तथा एक्सरे मशीन लगाई जायेगी।