मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट, राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए केन्द्र हर प्रकार की मदद करेगा
नई दिल्ली, 3 जुलाई। राजस्थान की मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर ’’राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत राजस्थान को विशेष केन्द्रीय मदद प्रदान की जाए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी डाॅ. हर्षवर्धन के साथ गुरूवार को नई दिल्ली के निर्माण भवन में हुई मुलाकात के दौरान श्रीमती राजे ने उन्हें बताया कि प्रदेश के रेगिस्तानी, पहाड़ी और आदिवासी अंचलों के दूर दराज गांवों एवं ढाणियों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए केन्द्रीय मदद जरूरी है।
श्रीमती राजे ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी को प्रदेश में पांच नये मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए केन्द्र सरकार के साथ हुए एम.ओ.यू. के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी से अनुरोध किया है कि वर्ष 2014-15 के लिए इन नये मेडिकल काॅलेज में प्रवेश प्रारंभ करने के लिए केन्द्र सरकार राज्य को आवश्यक सहयोग प्रदान करेे।
मुख्यमंत्राी ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी केन्द्र से अपेक्षित सहयोग की मांग रखी और बताया कि क्षेत्राफल के लिहाज से इतने बड़े प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का गांव-ढाणियों तक विस्तार की चुनौती केन्द्र के सहयोग केे बिना नहीं हो सकती।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी ने मुख्यमंत्राी द्वारा उठाये गये मुद्दों को सही बताते हुए कहा कि राजस्थान विशेष परिस्थितियांे का अध्ययन करने के लिए मंत्रालय शीघ्र ही एक उच्चस्तरीय दल राजस्थान भेजेगा जो कि राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के सम्बंध में अपने सुझाव देगा। वे स्वयं भी राज्य का दौरा कर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के सम्बंध में जानकारी लेंगे।
डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि केन्द्र सरकार राजस्थान जैसे रेगिस्तान प्रधान प्रदेश को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि राजस्थान के दूर-दराज रेगिस्तानी एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास करने की चुनौती का मुकाबला अकेली राज्य सरकार नहीं कर सकती। इसके लिए केन्द्र का सहयोग जरूरी है।
