मुख्यमंत्री की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विजयादशमी का यह पर्व मिल-जुलकर, शांति और सद्भावना के साथ मनाएं।

जयपुर, 11 अक्टूबर 2016