मुख्यमंत्री केरल में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर केरल जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती राजे शुक्रवार प्रातः नई दिल्ली से केरल के कोझिकोड जायेंगी, जहां वे शुक्रवार से रविवार (23.9.2016 से 25.09.206) तक होने वाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगी।

श्रीमती राजे का 25 सितम्बर की शाम कोच्चि जाने का भी कार्यक्रम है।

जयपुर, 22 सितम्बर 2016