मुख्यमंत्री से श्री जनार्दन सिंह गहलोत की शिष्टाचार भेंट, नियुक्ति के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के संचालन एवं संचालन मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जनार्दन सिंह गहलोत ने मुलाकात कर उनकी नियुक्ति के लिए श्रीमती राजे का आभार जताया।

मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री गहलोत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे।

श्री जनार्दन सिंह गहलोत पूर्व में विधायक एवं मंत्री भी रहे। राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ एवं इंटरनेशनल कबड्डी फैडरेशन के अध्यक्ष श्री गहलोत को राज्य सरकार ने 15 सितम्बर को आदेश जारी कर राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम संचालन मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जयपुर, 17 सितम्बर 2016