मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश रेल हादसे में यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार तड़के कानपुर के पुखरायां स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है।

श्रीमती राजे ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जयपुर, 20 नवम्बर 2016