अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस, 25 नवम्बर, 2016

महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को रोकना हमारा दायित्व है। संयुक्त राष्ट्र महासभा महिलाओं के खिलाफ हिंसा के निवारण के लिए 25 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस मनाता है।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘, ‘राजश्री योजना‘ और ‘भामाशाह योजना‘ के माध्यम से राजस्थान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाते हुए महिलाओं के प्रति एक सकारात्मक सोच की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। हम सबको मिलकर समाज से महिला हिंसा को जड़ से मिटाना होगा।