कैंसर की चुनौती से लड़ने मे हम सक्षम होंगे

जयपुर, 3 फरवरी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर के खतरे को कम करने और कैंसर पीडि़तों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संगठन (यू.आई.सी.सी.) द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने कैंसर दिवस-2015 की थीम “नाॅट बियोन्ड अस” रखी है जिसका अर्थ है कि कैंसर की चुनौती हमारे सीमाओं से परे नहीं है। हम इससे लड़ने मे सक्षम अवश्य होंगे।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर हमेयह संकल्प लेना होगा कि हम कैंसर के सटीक निदान, गुणवत्तापूर्ण उपचार, रोगियों के पुनर्वास और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाएंगे।