मुख्यमंत्री की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर, 7 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधार्इ और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष महिला दिवस ”महिला समानता-सबकी प्रगति” थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में सही भी है कि महिलाओं को समानता का दर्जा देने से ही समग्र विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिभा और काबिलियत के दम पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। प्रदेश की महिलाओं ने भी समय के साथ कदमताल करते हुए सफलता की नर्इ मंजिलें तय की हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आहवान किया है कि वे समाज में महिलाओं के सम्मान एवं उनकी गरिमा को बनाये रखने के साथ उन्हें विकास के समान अवसर देने का संकल्प लें।