सभी प्रदेशवासियों को शिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

सभी प्रदेशवासियों को शिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। शिव की पूजा अज्ञान का अंधकार मिटाने और ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए की जाती है। वे सृजन, संहार और मुक्ति के देवता हैं।

आइए! शिवरात्रि के दिन हम विश्व को अज्ञान, गरीबी, भय व भूख से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना करें। तभी सच्चे अर्थों में मानवता का कल्याण हो सकेगा।

जयपुर, 16 फरवरी 2015