सशक्त भारतीय नारी की पहचान थीं सरोजिनी नायडू

भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर कवियत्री और कुशल प्रशासक थीं। वे सच्चे अर्थों में सशक्त भारतीय नारी की पहचान थीं।

कुशाग्र बुद्धि, बहुभाषाविद और प्रतिभाशाली होने के कारण उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आन्दोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना सारा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया और स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

जयपुर, 12 फरवरी 2015