मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण किया। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए हम सबको पौधे लगाने चाहिएं और इन पौधों की सार-संभाल भी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अशोक का पौधा लगाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश सहित राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

जयपुर, 5 जनू 2017