मुख्यमंत्री ने की पी.डब्ल्यू.डी. के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। श्रीमती राजे ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता के साथ सम्पन्न हों।

बैठक में राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य राज मार्ग, ग्रामीण गौरव पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जिलों की मुख्य सड़कों के स्वीकृत कार्य एवं उनकी प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री युनूस खान, मुख्य सचिव श्री सी.एस. राजन, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री डी.बी. गुप्ता सहित विभाग के मुख्य अभियन्तागण उपस्थित थे।

जयपुर, 26 फरवरी 2015