नृत्य नाटिका “द स्टोरी आॅफ राम एण्ड सीता”

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार शाम को भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान के पैवेलियन में नृत्य नाटिका ’’द स्टोरी आॅफ राम एण्ड सीता’’ की आकर्षक प्रस्तुति को देखा।

सेना कमान की ओर से आयोजित इस नृत्य नाटिका में कलाकारों ने सीता-स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, कैकयी-मंथरा संवाद, राम वनवास, सुर्पणखा-लक्ष्मण संवाद, सीता हरण, राम विलाप, राम-हनुमान मिलन तथा राम-रावण युद्ध की आकर्षक प्रस्तुति दी। जे.बी. पंत कल्चरल ट्रस्ट के निर्देशक श्री मनोज पंत के निर्देशन में इस नाटिका के दौरान पूरे समय दर्शकों की करतल ध्वनि गूंजती रही।

श्रीमती राजे ने दक्षिणी-पश्चिमी कमान के आर्मी कमाण्डर ले. जनरल अरूण कुमार साहनी के साथ मंच पर जाकर नयनाभिराम नृत्य नाटिका के सभी कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर सैन्य अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के दक्षिणी-पश्चिमी कमान प्रांगण में पहुंचने पर ले. जनरल साहनी सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

[slideshow]