मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गजेसिंह सरेचा को श्रद्धांजलि अर्पित की

जोधपुर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सरेचा गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के देहात अध्यक्ष रहे स्वर्गीय गजेसिंह सरेचा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गजेसिंह सरेचा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान व समर्पित नेता थे। उनका निधन मेरे व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने सरेचा के पुत्र दुर्गसिंह सरेचा एवं अन्य परिजनों को ढंाढस बंधाया। मुख्यमंत्री सरेचा की माता श्रीमती केशर कंवर व धर्मपत्नी श्रीमती अन्तर कंवर से भी मिली और उन्हें ढंाढस बंधाया।

इस अवसर पर राज्य सभा संासद रामनारायण डूडी, नारायण पंचारिया, विधायक सूर्यकंाता व्यास, जोगाराम पटेल, कैलाश भंसाली, कमसा मेघवाल, पब्बाराम विश्नोई, भैराराम सियोल, पूर्व संासद जसवंतसिंह विश्नोई, शंभूसिंह खेतासर, भाजपा शहर अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाहा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोराणा, भाजपा देहात महामंत्री परिक्षित सिंह चाम्पावत, सहकार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. गुलाबसिंह चैहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
—-