भाजपा प्रदेश कार्यालय में झण्डारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

जयपुर 26 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विमल कटियार ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय में झण्डारोहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें माननीया मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे जी द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में झण्डारोहण किया गया। इससे पूर्व बड़ी चौपड़ पर श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा झण्डारोहण किया गया।

विमल कटियार ने बताया कि इस झण्डारोहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. दिगम्बर सिंह, श्रीमती नन्दा डगला, प्रदेश मंत्री सुनील कोठारी, विधायक घनश्याम तिवाड़ी, नरपत सिंह राजवी, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव, जिला महामंत्री संजय जैन, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुनव्वर खाँ, उपमहापौर मनीष पारीक, मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक विमल कटियार, चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक योगेन्द्र सिंह तँवर, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश पारीक उपस्थित रहे।