मदेरणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता परसराम मदेरणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मदेरणा एक अच्छे जन नेता थे। वे किसानों के सच्चे हितेषी थे, जिनका निधन पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से कामना की है।
चिकित्सा एवं संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की ओर से स्व. मदेरणा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
