मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुई मौतों पर शोक जताया
जयपुर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संवेदना संदेश में कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों व अन्य पीडि़तों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना भी की।
श्रीमती राजे ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन दल, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बारिश और बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों पर वे सही समय पर सहायता उपलब्ध नहीं करा पाये।
श्रीमती राजे ने प्रभावित इलाकों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लगातार हो रही वर्षा से बारां व अन्य जिलों में लोगों को तुरंत जरूरी राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पीडि़तों को आवश्यकतानुसार भोजन, राशन, चिकित्सा सामग्री व वस्त्र आदि बांटने के भी निर्देश दिए।
