मुख्यमंत्री ने भाकपा नेता ए.बी. बर्धन को श्रद्धासुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को शोक सभा में शामिल होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव स्व. ए.बी. बर्धन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रीमती राजे ने कहा कि स्व. बर्धन ऐसे राजनेता थे जिन्होंने कभी भी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया एवं अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहते हुए हमेशा देश सेवा को सबसे ऊपर समझा। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जयपुर, 13 जनवरी 216
