मुख्यमंत्री की विश्व रेडक्राॅस दिवस पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विश्व रेडक्राॅस दिवस (8 मई) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया हैं।
श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि विश्व रेडक्राॅस दिवस हमें बिना किसी भेदभाव के पीडि़त मानवता की सेवा करने की प्ररेणा देता है। विश्व रेडक्राॅस के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेन्ट एक स्वयं सेवक के रूप में युद्ध, अकाल, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों की सेवा कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व रेडक्राॅस दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि आपदा प्रभावितों, जरूरतमंदों एवं दीन दुखियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
जयपुर, 7 मई 2016
