मुख्यमंत्री की रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रामनवमी (15 अप्रेल) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्त्म भगवान श्रीराम का भारतीय जनमानस पर अमिट प्रभाव है। श्रीराम ने सेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए न्याय एवं सत्य को प्रतिस्थापित किया। राम राज्य को ऐसे कल्याणकारी राज्य के रूप में जाना जाता है, जिसमें सभी प्रजाजन सुख, शांति, सद्भाव और सौहार्द से जीवन व्यतीत करते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर हम उनके आदर्शाें को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और देश एवं समाज की उन्नति में योगदान दें।
जयपुर,15 अप्रेल 2016
