मुख्यमंत्री ने लाॅन्च की अपनी नई वेबसाइट

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी नई वेबसाइट www.vasundhararaje.in लाॅन्च की। इस वेबसाइट पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री की इस वेबसाइट में आधुनिकतम तकनीक का उपयोग किया गया है इसलिए यह अधिक यूजर फ्रेण्डली है। इसे मोबाइल फोन सहित सभी वेब प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। इस वेबसाइट के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद भी संभव है। विजिटर्स द्वारा दिये गये सुझावों पर मुख्यमंत्री स्वयं साप्ताहिक समीक्षा करेंगी। इसमें श्रीमती राजे के फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट को भी लिंक किया गया है। इस वेबसाइट पर रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनर समिट से सम्बन्धित जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।

जयपुर, 5 नवम्बर 2015