महिलाओं को सशक्त बनाएं

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष महिला दिवस का सूत्र वाक्य ‘‘वर्ष 2030 तक प्लेनेट 50-50: स्टेप इट अप फाॅर जेण्डर इक्वेलिटी‘‘ रखा गया है। इस सूत्र वाक्य की वास्तविक सफलता तभी संभव है जब हम हर क्षेत्र में महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करते हुए उन्हें सशक्त बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। भामाशाह जैसी योजनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश-दुनिया की तरक्की में अपना अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी व्यक्ति महिला उत्थान और उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में आगे आएं।

जयपुर, 8 मार्च 2016