बोले, कांग्रेस ने सब्जी की तरह टिकट बांटे 50-60 पर सिमटेगी-माधव सिंह दीवान

माधव सिंह दीवान भाजपा में शामिल

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता माधव सिंह दीवान मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की उपस्थिति में 13 सीविल लाईंस पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

माधव सिंह दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सब्जी की तरह आपस में टिकट बांट लिये। अब कांग्रेस 50-60 सीट पर ही सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे विजनरी नेता हैं जिन्होंने भामाशाह जैसी योजनाएं लाकर प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया हैं।

माधव सिंह दीवान आईमाता संप्रदाय के प्रमुख हैं। 500 साल के इतिहास वाले इस समाज में 3.50 लाख लोग हैं, जिनका पाली के 6, जोधपुर के 2, बाडमेर के 2 विधानसभा क्षेत्रों और मध्यप्रदेश के 6 जिलों में प्रभाव हैं।

वे 5 बार विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों के मंत्रीपरिषद में केबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

जयपुर, 20 नवम्बर 2018