होली पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रंगों के पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि हर्ष, उल्लास एवं नवचेतना का प्रतीक यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। इस पावन पर्व पर हमारी संस्कृति के विविध रंग मुखरित हो उठते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे सामाजिक जड़ता का दहन कर समरसता व भाईचारे का वातावरण तैयार करें, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके। श्रीमती राजे ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने तथा पानी बचाने का आग्रह भी किया है।

जयपुर, 11 मार्च 2017