होली पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रंगों के पवित्र पर्व होली (23 मार्च) पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा है कि होली के इस पावन त्यौहार में हमारी संस्कृति के सतरंगी रंग प्रतिबिम्बित होते हैं और विविधता में एकता की हमारी परम्परा को यह पर्व साकार करता है। उन्होंने कहा कि बसन्त के आगमन का प्रतीक यह पर्व शान्ति, समृद्धि और खुशहाली की सौगात लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे होली के इस अवसर पर सामाजिक बुराइयों एवं भेदभाव को जड़ से मिटाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व पर हम सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्‍भाव तथा आपसी भाईचारा बढ़ाते हुए देश एवं प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने में सहयोगी बनें।

जयपुर, 23 मार्च 2016