मुख्यमंत्री ने अन्नकूट महोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अन्न्कूट महोत्सव के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने कहा है कि यह पर्व मानव के प्रकृति के साथ सीधे सम्बन्ध को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा भी इसी का एक रूप है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके साथ आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। साथ ही खुशहाली और सम्पन्नता का मार्ग प्रशस्त करता है।
जयपुर, 12 नवम्बर 2015

