36 की 36 कौम कंधा मिलाकर चलेंगी तो प्रदेश को अव्वल बनाने का सपना जरूर पूरा होगा
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। जब 36 की 36 कौम मिलकर प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगी तो प्रदेश को अव्वल बनाने का हमारा सपना जरूर पूरा होगा।
श्रीमती राजे मंगलवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में सर्व समाज की ओर से उनके जन्मदिवस पर आयोजित दीर्घायु महोत्सव को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन का वातावरण होने पर अधिक से अधिक निवेश आता है और विकास के रास्ते खुलते हैं।
जल स्वावलम्बन से जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान से प्रदेश जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे जल संरक्षण के कार्यों से भूजल स्तर ऊपर आयेगा और भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने आरएएस एसोसिएशन की ओर से शहर की परशुरामद्वारा बावड़ी में किए गए सफाई कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शहर के अन्य वाडऱ्ों के लोग भी विकास समिति बनाकर जयपुर की सभी बावडि़यों को साफ करने की पहल करें। उन्होंने वार्ड 9 एवं 10 में स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए पार्षद समता चैधरी एवं श्री दिनेश की भी सराहना की।
कार्यक्रम में मिला 5 करोड़ रुपये का जन सहयोग
श्रीमती राजे ने कार्यक्रम के दौरान जल स्वावलम्बन अभियान में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी समाजों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये की राशि जल स्वावलम्बन अभियान के लिए दी गई। इसमें चिŸाौड़गढ़ के सांवलिया सेठ ट्रस्ट की ओर से 1 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि अभियान के लिए दी गई। उन्होंने आह्वान किया कि स्वच्छता एवं जल स्वावलम्बन के अभियानों में सभी लोग अपना पूरा योगदान दें। इन अभियानों से प्रदेश की तस्वीर जरूर बदलेगी।
आशा है बजट का प्रदेशवासियों को पूरा फायदा मिलेगा
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस भावना और मेहनत के साथ हमने बजट तैयार किया है, आशा है प्रदेशवासियों को उनकी उम्मीदों के अनुरूप उसका पूरा फायदा मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरु तथा सभी समाजों के लोगों की उपस्थिति पर खुशी जताई और कहा कि ऐसे सौहार्दपूर्ण वातावरण से ही प्रदेश की तरक्की संभव है।
इससे पहले पंडित विजयशंकर मेहता एवं बाल मुकुंद आचार्य महाराज के सानिध्य में सुंदरकाण्ड के पाठ एवं हनुमान चालीसा की चैपाइयों के साथ मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। साथ ही, करीब 800 गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष श्री पवन गोयल ने मुख्यमंत्री एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज की ओर से मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री रामचरण बोहरा, विधायक श्री अशोक परनामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं महिलाएं उपस्थित थी।
जयपुर, 8 मार्च 2016
