मुख्यमंत्री ने श्री बड़गूजर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूदयाल बड़गूजर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती राजे शनिवार प्रातः बजाज नगर स्थित श्री बड़गूजर के आवास पहुंची और उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्व. बड़गूजर के परिजनों को ढांढस बंधाया।

अपने शोक संदेश में श्रीमती राजे ने कहा कि श्री बड़गूजर मिलनसार एवं मृदुभाषी थे। खादी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खादी को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं और नवाचारों को लागू किया। इसका फायदा बुनकरों और खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी संस्थाओं को मिला।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर 19 अगस्त 2017