मुख्यमंत्री की बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण हुआ था इसलिए बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगो के लिए यह दिन बहुत महत्त्वपूर्ण है।

महात्मा बुद्ध ने दुख के निवारण के लिए मध्यम या सम्यक मार्ग अपनाने का उपदेश दिया। उनका “अप्प दीपो भव” का सिद्धान्त आज भी व्यक्ति को अपने भीतर से महान बनने की प्रेरणा देता है। बौद्ध धर्म के अनुसार सच्चा धर्म वही है जो सबके लिए ज्ञान के मार्ग खोल दे।

महात्मा बुद्ध के सिद्धान्त वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं, जिन्हे अपना कर हम जीवन में शांति प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमती राजे ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा के लिए हमें इन सिद्धान्तों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

जयपुर, 3 मई 2015