मुख्यमंत्री की स्व. नीलम परनामी के निधन पर संवदेना

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम परनामी जी के निधन पर संवेदना जताई है। उन्होंने शुक्रवार शाम श्री परनामी के आवास पर जाकर उन्हें एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

श्रीमती राजे ने कहा है कि स्व. नीलम जी समाजसेवी एवं धर्मपरायण महिला थीं। उन्होंने हमेशा पूरे परिवार को उच्च नैतिक मूल्य एवं संस्कारों के आधार पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

जयपुर, 09 अक्टूबर 2015