मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान पर स्व. मेहता की धर्मपत्नी को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व मुख्य सचिव स्व. श्री मिट्ठालाल मेहता को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला मेहता को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मेहता सदा अभिनव प्रयोगों एवं अनूठी योजनाओं के साथ प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित रहते थे। राज्य के विकास और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

जयपुर, 8 अप्रेल 2015