पदोन्नत आईपीएस एवं आरएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर हाल ही राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत 7 आईपीएस अधिकारियों तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात की। अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
श्रीमती राजे ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों के दायित्व एवं जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले आईपीएस अधिकारियों में श्री योगेश दाधीच, श्री मामन सिंह यादव, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री यादराम फासल, श्री हिम्मत अभिलाष टांक, श्री भंवर सिंह और श्री मनोज कुमार शामिल थे।
आरएएस अधिकारियों को विभिन्न वेतन श्रृंखलाओं में पदोन्नत करने पर आरएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह तथा श्री वीपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जयपुर, 17 जून 2016

