अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, 11 अक्टूबर, 2015

विश्व में 11 अक्टूबर 2012 को बालिकाओं का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया। इसकी आवश्यकता इसलिए पड़ी कि लिंग के आधार पर होने वाली असमानता के कारण बालिकाओं की संख्या दिन पर दिन कम हो रही है। साथ ही महिलाओं के प्रति असमानता और अपमान, हिंसा और दुव्र्यवहार, भेद-भाव और अत्याचार बढ़ रहा है।

इस दुष्चक्र को तोड़ने, बालिकाओं को मानवीय गरिमा प्रदान करने तथा जागृति फैलाने की आवश्यकता है। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम बालिकाओं को समान अधिकार और सुविधाएं प्रदान करें।