लोहड़ी, 13 जनवरी, 2016
सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि लोहड़ी की ऊर्जा प्रदेश को समृद्धि और सम्पन्नता प्रदान करे। इस तरह की परम्पराएं ऋतुओं पर आधारित होती हैं किन्तु इनसे सामाजिक समरसता को नये आयाम मिलते हैं। प्रदेश में भी 36 कौमें मिलजुल कर लोहड़ी की खुशियां मनाएं और प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाएं इसी कामना के साथ।
