मुख्यमंत्री ने दी निम्बाहेड़ा, कोटा, अन्ता, सुल्तानपुर जोधपुर में लहसुन खरीद केन्द्र को मंजूरी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किसानों को राहत देते हुए निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी सहित प्रदेश की कई मंडियों में लहसुन खरीद केन्द्र स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी हो गए है।

निम्बाहेड़ा के अलावा फल सब्जी मंडी कोटा, बारां जिले के अन्ता, कोटा जिले के सांगोद व सुल्तानपुर तथा जोधपुर में भी लहसुन क्रय केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इन केन्द्रों पर राजफैड के माध्यम से लहसुन की खरीद होगी। यहां उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजे की पहल पर केन्द्र ने रवी सीजन के लिए प्रति किसान फसल खरीद की सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल की थी। इसे देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए और नए खरीद केन्द्र खोले गए।

निम्बाहेड़ा/जयपुर 17 अप्रैल 2018