मुख्यमंत्री की पूर्व लोकसभाध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि स्व. सोमनाथ चटर्जी जमीन से जुड़े जननेता थे। उन्होंने अपने दीर्घ अनुभव और व्यापक संसदीय ज्ञान से भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त किया। एक संवेदनशील लोकसभाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 13 अगस्त 2018