पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. शेखावत के जन्म जयन्ती समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जन्म जयन्ती पर इन्दिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी ट्रस्ट, उदयपुर की ओर से आयोजित वरिष्ठ विधायक सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई।

श्रीमती राजे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। श्री आडवाणी, राज्यपाल श्री कल्याण सिंह एवं श्रीमती राजे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद स्व. शेखावत एवं स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री आडवाणी ने पूछी मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही श्री आडवाणी ने मुख्यमंत्री से उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह सकीं।

जयपुर, 23 अक्टूबर 2016

cm-l-k-advaniDSC_3470