देवनारायण जयन्ती

प्रदेशवासियों को देवनारायण जयन्ती के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। राजस्थान के लोकदेवता अपने सद्कार्यों की वजह से देवत्व प्राप्त कर अपने-अपने समुदायों और समाज में पूजे जाते हैं।

लोक आस्थाओं में इन देवी-देवताओं को सभी समुदायों का सम्मान मिला और इन्होंने प्राणी मात्र के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित भाव से काम किया। श्री देव नारायण जी ने दीन-दुखियों की मदद की तथा प्राणिमात्र के बीच भाईचारे का संदेश दिया है।

03 फरवरी, 2017