भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हुए भाषण के प्रमुख बिन्दु

  • दीनदयाल, सुन्दर सिंह भंडारी, भैरोसिंह शेखावत, लालकृष्ण आड़वाणी को याद किया और कहा कि इनका राजस्थान से गहरा जुड़ाव था।
  • देश के सत्तर प्रतिशत भू-भाग और 19 राज्यों में भाजपा।
  • जिस भाजपा के स्थापना के वक्त सिर्फ 10 सदस्य थे, आज 11 करोड़ सदस्यों की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
  • आजादी के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को अगर इतना बड़ा प्रचण्ड बहुमत मिला है तो वह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिला है।
  • प. बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेंलगाना, केरल, तमिलनाडु, कनार्टक जब तक नहीं जीत लेते हमारी जीत पूरी नहीं है।
  • पंचायत से पार्लियामेंट तक 50 साल तक हमारी विजय हो, ऐसी आदत कार्यकर्ताओं को डालनी है।
  • 2019 में महत्वपूर्ण पड़ाव, जिसे हम जीतेंगे।
  • इस जीत के बाद आगे हमें कोई रोक नहीं सकता।
  • राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारे संगठन की सबसे पुरानी ईकाईयां हैं, जहां विजय की सबसे पहले शुरूआत हुई।
  • इस बार भी इन तीनों राज्यों में सरकार बनाएंगे और उसके बाद लोकसभा में जीतकर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
  • कांग्रेस कहती है कि एंटीइनकमबेंसी है। शायद कांग्रेस भूल गई कि हमारी कार्यकर्ताओं को 100 एंटीइनकमबेंसी को घोलकर पीना आता है।
  • जिस कार्यकर्ता में जोश और जज्बा नहीं है, उसके लिए चुनावी युद्ध में कोई जगह नहीं है।
  • हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि हम सब 18 घंटे काम करें, यदि देश के प्रधानमंत्री और मैं 18 घंटे काम कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं।
  • कार्यकर्ताओं को मन में यह बैठा लेना चाहिए कि अपनी सरकार अच्छी सरकार, दूसरों की सरकार बुरी सरकार।
  • कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस का सगठनात्मक ढांचा खत्म हो गया है। अब तो कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों को जमघट बचा है।
  • राजस्थान के सभी शक्ति केन्द्रों के अध्यक्षों से सीधी बात करूंगा।
  • पार्टी में इधर-उधर की बात करने वालों को कोई जगह नहीं। हमें चुनाव जीतना है, ऐसे लोग काम करना चाहे तो करें अन्यथा उनके लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
  • भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के लिए कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर काम किया। पार्टी को आगे बढ़ाया। इनका सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने परनामी का गुलदस्ता देकर सम्मान किया।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मदन लाल सैनी और परनामी दोनों मिलकर पार्टी को विजय दिलाने के लिए मेहनत करेंगे।

राजमंदिर में सोशल मीडिया वालिन्टियर टीम से रू-ब-रू होते हुए कहा…

  • कांग्रेस में पॉलिसी पैरालिसिस था और केन्द्र की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार निर्णायक फैसले लेने वाली सरकार है।
  • साढ़े 12 करोड़ युवाओं को मुद्रा योजना में 10 हजार से 10 लाख तक का लोन मिला, 
2 करोड़ को रोजगार मिला। आजादी के इतने साल बाद भी जिन 19 हजार गांवों में बिजली नहीं थी वहां हमारी भाजपा सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया।
  • देश-विदेश में जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमाया है वह देश की सवा सौ करोड़ जनता का सम्मान है।
  • भाजपा कार्यकर्ता की सोच बड़ी होनी चाहिए।
  • अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम जिले तक, जिले की टीम मंडल तक और मंडल की टीम बूथ तक पहुंचे।
  • 2018 और 2019 के चुनाव का नेरेटिव और एजेन्डा सेट करने की जिम्मेदारी भाजपा की सोशल मीडिया टीम को उठानी है।
  • साइबर योद्धा अपने काम को तीन हिस्सों में बांटें- पहला काम डाटा स्टोरेज, रिसर्च एण्ड एनालिसिस का, दूसरा विस्तारकों की टोलियां बनाना और तीसरा आंकड़ों को क्रिएटिव तरीके से पेश करना।
  • भाजपा के साइबर योद्धाओं में फुर्ती, तुरन्त फैसला लेने की क्षमता और तेज दिमाग होना चाहिए।
  • हमारे साइबर योद्धाओं को अगले डेढ़ माह में तैयारी पूरी कर लेनी है।
  • सोशल मीडिया की हमारी टीम ही भाजपा को जीत दिलाएगी।
  • 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ तथा 2019 में केन्द्र में होने वाले चुनाव में जीत के बाद भाजपा को कोई नहीं रोक सकता।
  • 2018 एवं 2019 के चुनावों में भाजपा की जीत का संकल्प लेकर यहां से जाएं और कठिन परिश्रम में जुट जाएं।


जयपुर, 22 जुलाई, 2018