बांसवाड़ा में खुलेगी तीरंदाजी एकेडमी

मुख्यमंत्री की बांसवाड़ा को सौगातें

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को बांसवाड़ा में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना सहित कई घोषणाएं की। उन्होंने बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए निम्न घोषणाएं की-

  • बांसवाड़ा खेल स्टेडियम में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की जाएगी।
  • चाचाकोटा से माही डेम तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
  • बांसवाड़ा महाविद्यालय में इतिहास विषय में पी.जी. कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
  • वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को वरिष्ठ नागरिकों के बैठने और उनकी गतिविधियों के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • छोटी सरवन में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा।

जयपुर/बांसवाड़ा, 1 जून 2018