भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता

भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताआें को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री संजय जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा मुख्यमंत्री के हाथों में सौंपा। इस अवसर पर श्रीमती राजे ने प्रदेश भाजपा के कानून एवं विधिक विषय विभाग के श्री विकास सोमानी द्वारा संकलित पुस्तक ‘केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं‘ का विमोचन भी किया गया।

जयपुर, 6 अप्रैल 2018