मुख्यमंत्री रविवार को महाराष्ट्र जायेंगी
जयपुर, 04 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को महाराष्ट्र जाएगी वे वहां शिरूर, जुन्नर, भोर और पुणे में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगी।
श्रीमती राजे सुबह विशेष विमान से जयपुर से रवाना होकर पुणे पहंचेंगी। वहां से वे शिरूर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद श्रीमती राजे जुन्नर, भोर और पुणे विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगी।
मुख्यमंत्री का पुणे में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
