मुख्यमंत्री से संयुक्त राष्ट्र की रेजीडेंट काॅर्डिनेटर की भेंट
जयपुर, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भारत में संयुक्त राष्ट्र की रेजीडेंट काॅर्डिनेटर एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थानीय प्रतिनिधि श्रीमती लीज ग्राण्डे ने भेंट की। श्रीमती राजे से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्य सचिव श्री राजीव महर्षि भी उपस्थित थे।
















