मुख्यमंत्री की महानवमी के पर्व पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने महानवमी के पर्व पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द को और ज्यादा मजबूत बनाते हुए प्रदेश को सुख-समृद्धि के दौर में ले जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी पूरे धार्मिक सद्भाव और हर्षोल्लास से यह पर्व मनाएं।

इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि बालिकाओं को शिक्षित और सक्षम बनाया जाए ताकि वे हर परिस्थिति में सफल हो सकें।

जयपुर, 29 सितम्बर 2017