श्री अरबिन्दो पुण्यतिथि, 5 दिसंबर, 2015

प्रसिद्ध दार्शनिक, महान योगी, आध्यात्मिक गुरु और कवि श्री अरबिन्दो को शत्-शत् नमन।

एक क्रान्तिकारी अभियान के कारण हुई जेल की सजा के दौरान राष्ट्र भक्त श्री अरबिन्दो का ध्यान अध्यात्म की ओर केन्द्रित हो गया। दर्शन और अध्यात्म पर लिखी श्री अरबिन्दो की पुस्तकें हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। श्री अरबिन्दो आश्रम के संस्थापक और अनेक पुस्तकों के रचयिता स्वर्गीय घोष के अनेक अनुयायी हैं जो उनके सिद्धान्तों, शिक्षाओं और उपदेशों के समर्थक हैं।