मुख्यमंत्री ने किए रत्न जिनालय के दर्शन

वसुन्धरा राजे की सरकार संतों की सरकार – मुनि सुधासागर

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को सांगानेर के अतिशय क्षेत्र संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में भूरक्षित रत्न जिनालय प्रतिमाओं के दर्शन किए। इस अवसर पर दिगम्बर जैन मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि वसुन्धरा राजे की सरकार संतों की सरकार है जो हमारी संस्कृति और संतों को साथ लेकर चलती है इसीलिये संतों का आशीर्वाद इनके साथ रहता है। मेरा आशीर्वाद भी इनके साथ है। संतों के आशीर्वाद से ये निरन्तर आगे बढ़ रही हैं।

श्रीमती राजे ने इससे पहले दिगम्बर जैन मुनि सुधासागर महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने शीश नवाकर मुनि महाराज से पूरे राज्य और प्रगति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया और आग्रह किया कि वे राज्य के विकास के लिए सदैव पथ प्रदर्शक बने रहे।

जयपुर, 24 जून 2017